
उदित वाणी, जमशेदपुर : व्यापारियों की सुविधा के लिए ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन 20 नवंबर को सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वाधान में जेएनएसी के सहयोग से व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और व्यापारियों को एक ही स्थान पर लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इस कैंप में नए ट्रेड लाइसेंस बनाए जाएंगे तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा. यह शिविर 20 नवंबर गुरुवार को टेक्सटाइल सेंटर के सामने, डालडा लाइन, साकची में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जाएगा.
सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर व्यापारियों की सुविधा हेतु लगातार प्रयासरत है. ट्रेड लाइसेंस जैसी आवश्यक प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए यह कैंप अत्यंत उपयोगी साबित होगा. व्यापार समुदाय इसके माध्यम से समय और समस्याओं दोनों की बचत कर सकेगा. चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि कई व्यापारी लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया से असुविधा महसूस करते हैं. इस शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप का लाभ उठाएं. इस हेतु निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आना है.
1. आधार कार्ड एवं पैन कार्ड.
2. रेंट एग्रीमेंट या बिजली बिल

