
उदित वाणी, जमशेदपुर : टिस्को मिल्स को ऑपरेटिव सोसायटी की वार्षिक आम सभा विनीत शाह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, दीबा अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. आम सभा में लिए निर्णय के अनुसार स्टील ग्रेड, एनएस ग्रेड के सदस्यों को 50 हजार तथा जेसीएपीसी पीएल के सदस्यों को 40 हजार रुपए की बढोतरी की गई है. अब सदस्यों को 7लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध होगा. आम सभा में निर्णय लिया गया कि सदस्यों को स्मृति चिन्ह और 300 रुपये का कूपन दिया जाएगा.
इस वर्ष सर्वाधिक 3725 रुपये लाभांश सदस्यों को मिलेगा.आम सभा में सोसायटी में 25 वर्ष पूरा करने वाले तीन सदस्यों को सम्मानित किया गया. आम सभा में सचिन व राजेश कुमार चक्रवर्ती,सदस्य राजन पांडेय, विपुल कुमार सिंह, मुक्ति कांत मोहंती, नितेश कुमार, संतोष कुमार मोहंती, समेत कई सदस्य उपस्थित थे. आम सभा में दिवंगत सदस्यों को श्रधांजलि दी गई. अंत में धन्यवाद ज्ञापन शकुंतला बंदोपाध्याय ने किया.

