
उदित वाणी, जमशेदपुर : द टिस्को मेकेनिकल डिपार्टमेंट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की 84 वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हाल में हुई. आमसभा में चेयरमैन ने घोषणा की कि जिन सदस्यों का न्यूनतम बेसिक 35000 रूपए है उनके लिए लोन की राशि 8.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 8.65 लाख रूपए, इमरजेंसी लोन 60000 रुपए से बढ़ाकर 75000 रुपए कर दिया गया है. यह फैसला 13 सितंबर से लागू होगा.
यूटिलिटी ब्याज दर 8.25 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया गया है. सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश के साथ 250 रूपये का स्वीट कूपन देने की घोषणा की गई. यह दोनों राशि 10 सितंबर से पहले सदस्यों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी. टोस्टर या फ्राइंगपेन के लिए गिफ्ट कूपन 25 अगस्त से सोसायटी ऑफिस से वितरित किया जाएगा. टॉप 25 डिपोजिटर को राइस कूकर या इंडक्शन हीटर दिया जायेगा. पुस्तक अनुदान अवार्ड और राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्राइज राशि को 1000 रूपए से बढ़ाकर 2000 रुपए किया गया है. सदस्य के बच्चों को कक्षा 9 वीं तक अपने सेक्शन में टॉप करनेवाले को अनुदान राशि दी जाएगी.
एक नई व्यवस्था के तहत सदस्य वेबसाइट पर अपने गारंटर्स के डिटेल्स, आरडी और एफडी चेक कर सकेंगे. बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने की. मौके पर कमेटी के अन्य सदस्य वाइस चेयरमैन नीरज परासर, कोषाध्यक्ष आलोक सिन्हा, शैलेश शर्मा, संदीप बेहरा, गुमी हांसदा, मनीषा, जया एवं सरस्वती उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रगति गिरी नें किया.
