
उदित वाणी, जमशेदपुर : बाजार में मांग की कमी को देखते हुए टिमकेन के जमशेदपुर प्लांट ने 28 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक प्लांट को ट्रिम डाउन करने का फैसला लिया है. इस बारे में गुरुवार को टिमकेन के सीनियर जेनरल मैनेजर (मैनुफैक्चरिंग) राजीव कुमार ने सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर के अनुसार बाजार की स्थिति को देखते हुए प्लांट ने 28 जुलाई से लेकर 4 अगस्त के बीच प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है. इस दौरान आंशिक तौर पर प्लांट ऑपरेशंस जारी रहेगा. इसके लिए जिन कर्मचारियों की जरूरत होगी, उन्हें सेल मैनेजर द्वारा सूचित किया जाएगा. इस दौरान का आधा वेतन कंपनी देगी और आधा कर्मचारियों की छुट्टी से समायोजित किया जाएगा. 5 अगस्त से प्लांट का नॉर्मल ऑपरेशंस शुरू होगा.
Advertisement
<
