
उदित वाणी, जमशेदपुर : टिमकेन के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत तक बोनस मिल सकता है. संभावना है कि इस सप्ताह प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हो जायेगा. प्रबंधन और यूनियन ने 10 सितंबर तक बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज देने का लक्ष्य रखा है. टिमकेन इंडिया ऑपरेशन का मुनाफा 552 करोड़ रुपए हुआ है. इसमें ट्रेडिंग बिजनेस 275 करोड़ रुपए है. फार्मूला के मुताबिक करीब 17 प्रतिशत बोनस बन रहा है.
Advertisement
<
