
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन द्वारा वर्ष 2024 में दायर रिट याचिका संख्या 3609/2024 पर उच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई निर्धारित है. याचिका में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के साथ हुए समझौते को चुनौती दी गई है जिसके कारण मजदूरों को कम वेतन वाले जेओ ग्रेड में डाल दिया गया था. यूनियन ने मांग की है कि प्रभावित मजदूरों को बैक वेजेस सहित उन्हें पूर्व ग्रेड में बहाल किया जाए. इस मामले से संबंधित अफसर जावेद द्वारा दायर याचिका को वर्ष 2025 में उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था, क्योंकि वह व्यक्तिगत विवाद से जुड़ी हुई थी. इसके विपरीत, टेल्को वर्कर्स यूनियन की याचिका औद्योगिक विवाद से संबंधित है, जिस कारण यूनियन का पक्ष न्यायालय में अधिक मजबूत माना जा रहा है. उल्लेखनीय है कि दोनों याचिकाएं वर्ष 2024 में एक ही मामले को लेकर अलग-अलग रूप में दायर की गई थीं.

