
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क यूनियन की कमेटी मीटिंग शुक्रवार को हुई. इस कमेटी मीटिंग में सदस्यों ने इंप्लाइ वार्ड के नियोजन का मुद्दा उठाया. कमेटी मीटिंग में दो माह का एकाउंट्स पास किया गया. पिछली कमेटी मीटिंग के मिनट्स को पढ़कर सुनाया गया, जिसकी सर्वसम्मति से संपुष्टि की गयी. बैठक के आरंभ में अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में मरे यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.
कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय से आग्रह किया कि कर्मचारी पुत्रों का नियोजन जुलॉजिकल पार्क में होना चाहिए. अध्यक्ष ने कमेटी मेंबरों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर प्रबंधन से बात करेंगे तथा समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. कमेटी मीटिंग में क्वार्टर का भी मुद्दा उठा.
