
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के न्यू सीरीज के कमेटी मेंबरों ने आगामी वेज रिवीजन समझौता को लेकर मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे बैठक हुई. बैठक में कमेटी मेंबरों ने कहा कि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 30 फीसदी एमजीबी और डीए प्रति प्वाइंट 8 रुपए नहीं किया गया तो अगले चुनाव में नेतृत्व के खिलाफ उलगुलान किया जाएगा. बैठक में लगभग 60 कमेटी मेंबर उपस्थित थे. सभी कमेटी मेंबरों ने मिलकर अपने-अपने विचार रखें और ग्रेड रिवीजन में हो रहीं देरी पर चिंता व्यक्त की.
Advertisement
<
