
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड श्रमिक संघ ने टाटा वर्कर्स यूनियन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का नाम फॉर्म बी में दर्ज कर लिया है. संघ के रजिस्ट्रार प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा ने बुधवार को रांची में टाटा वर्कर्स यूनियन को फॉर्म बी के रजिस्ट्रेशन का प्रमाणपत्र सौंपा. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेन्ट शैलेश कुमार सिंह, जेनरल सेक्रेटरी सतीश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम समेत यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे.
श्रमिक संघ अधिनियम 1926 के तहत रजिस्ट्रार ने यूनियन की नई कार्यकारिणी का नाम दर्ज किया है. उल्लेखनीय है कि टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव इस साल फरवरी माह में हुआ था. यूनियन को सरकारी मान्यता के लिए नई कार्यकारिणी का नाम फॉर्म बी में दर्ज करना जरूरी होता है.

