
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के 18 सदस्यों को बुधवार को यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से आयोजित इस विदाई समारोह में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार आमोद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नीतेश राज और श्याम बाबू मौजूद थे. अध्यक्ष ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट किया. उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में योगदान के लिए सम्मानित किया. उनके सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई.
Advertisement
<

