
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील लिमिटेड, टिनप्लेट डिविजन, एचआरएम ( ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट ) एवं राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड की ओर से मंगलवार को कंपनी के गुरुकुल हॉल में तीन दिवसीय टीओटी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर सुरक्षा, उत्पादन उत्पादकता, कायजन, लेबर लॉज, टी पी एम, श्रमिक संघों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा, मूल्य संवर्धन के लिए टीम निर्माण, प्रभावी नेतृत्व, कंपनी के प्रबंधन में मजदूरों का योगदान, उत्पादन खर्च कम करना एवं अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि टाटा स्टील लिमिटेड टिन प्लेट डिविजन के हेड एचआरबीपी दीपक वर्गीस,यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार सिंह समेत यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

