
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसायटी (टीएसजेडएस) ने मंगलवार को प्रबंधन और यूनियन दोनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में टीएसजेडएस श्रमिक संघ के साथ एक बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए.
समझौते के अनुसार कर्मचारियों को वर्ष 2024-2025 के लिए 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि के दौरान अर्जित कुल वेतन (मूल वेतन + वीडीए) के 8.33 फीसदी की दर से बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को न्यूनतम बोनस 12,200 रूपए और अधिकतम बोनस 20,250 रूपए मिलेगा. जो कर्मचारी 20,250 रूपए की ऊपरी सीमा पार कर जाते हैं, उन्हें बोनस के अतिरिक्त एक हजार रूपए मिलेंगे.
टीएसजेडएस प्रबंधन की ओर से समझौते पर प्रणय सिन्हा, विकास कुमार, डॉ. नईम अख्तर और डॉ. एम. पालित और टीएसजेडएस श्रमिक संघ की ओर से रघुनाथ पांडे (अध्यक्ष) और पदाधिकारी दिनेश महतो, विजय मुखी, ललन कुमार, बिनोद शर्मा, दिलीप डे, प्रताप सिंह गिल और सुलेंद्र दास ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. टीएसजेडएस के 21 कर्मचारियों को 4.37 लाख की राशि वितरित की जाएगी, जिसका भुगतान अगले दो से तीन दिनों में उनके खाते में कर दिया जाएगा.

