
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस (आरएमएम) में काम कर रहे कनन कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों ने सेफ्टी कीट नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया था. टाटा स्टील प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने कीट मिलने के बाद मंगलवार को काम पर वापस लौटे. कर्मचारियों ने बताया कि वेंडर द्वारा सेफ्टी किट नहीं दिया जा रहा था. बार-बार मांग करने के बावजूद नहीं मिल रहा था. उनलोगों ने फिर काम बंद कर दिया. सोमवार को प्रबंधन ने हस्तक्षेप किया. इसके बाद वेंडर ने सेफ्टी किट मुहैया कराया. सेफ्टी किट मिलने के बाद मंगलवार से वे लोग काम पर लौट गये.
Advertisement
<
