
उदित वाणी, जमशेदपुर : भिलाई में 1 से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित शतरंज चैम्पियनशिप में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्टील प्लांटों की 9 टीमें शामिल हुई थीं.लगातार कठिन मुकाबलों और मानसिक एकाग्रता के बीच टाटा स्टील की टीम ने बेहतरीन रणनीति और समर्पण का परिचय देते हुए 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद खिताब अपने नाम किया.
विजेता टीम में केके. झा, अभिषेक झा, रंजीत सिंह और कुमार आदर्श शामिल थे. टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर बैजू पंडित ने किया. टाटा स्टील परिवार को इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व है. यह उपलब्धि कर्मचारियों के बीच कौशल, अनुशासन, और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

