
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर बुधवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई. इस वार्ता में सीएचआरओ जुबिन पालिया, यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह शामिल थे. सूत्रों ने बताया कि वेज रिवीजन पर दोनों पक्षों के बीच लगभग सहमति बन गई है. हालांकि यूनियन के टॉप थ्री, यूनियन पदाधिकारियों को यही बता रहे हैं कि कंपनी ने अबतक सीटीसी पर ही चर्चा किया है. मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में भी टॉप थ्री ने सिर्फ इन्हीं मुद्दों को बताया, लेकिन प्रबंधन का पैकेज क्या है, उसपर कोई चर्चा नहीं की. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता एक जनवरी से लंबित हो गया है.

