
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पांच कमेटी मेंबरों को प्रबंधन द्वारा एक साथ चार्जशीट थमा दिया गया है. सीआरएम के कमेटी मेंबर सूरज कुमार, गुलाब चंद यादव, दिनेश्वर कुमार समेत पांच कमेटी मेंबरों को प्रबंधन ने यह आरोप लगाते हुए चार्जशीट थमाया है कि वे काम से गायब रहते हैं जो कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है.
कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. कमेटी मेंबरों को 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया है. इधर कमेटी मेंबरों का कहना है कि वे कर्मचारियों के प्रतिनिधि हैं. उनलोगों को उनके काम से बाहर जाना पड़ता है. कमेटी मेंबरों को दो घंटे का रिलीज भी मिलता रहा है, लेकिन अब पूरी तरह से प्रतिबंध कतई उचित नहीं है.
Advertisement
<
