
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए चलाए एक माह के सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल समापन किया. अभियान में सेफ्टी मास मीटिंग, जागरूकता सत्र, नेत्र जांच, वाहन जांच अभियान तथा स्कूलों में सड़क सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे विद्यार्थियों व नागरिकों को सुरक्षित सड़क उपयोग के लिए प्रेरित किया गया.
पीएचएस बेड़े एवं वेंडर वाहनों के लिए वाहन सुरक्षा जांच एवं फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित हुआ. इसमें डीएसपी ट्रैफिक जमशेदपुर निरज, प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर, टाटा स्टील यूआईएसएल तथा टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज श्रमिक यूनियन के रघुनाथ पांडेय के साथ वरिष्ठ नेता, यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. गणमान्यों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, रक्षात्मक ड्राइविंग, वाहनों का रखरखाव तथा दुर्घटनाओं में समय पर सहायता के महत्व पर बल दिया.
मुख्य संदेश
डीएसपी ट्रैफिक निरज ने कहा, “हेलमेट व सीट बेल्ट पहनना कानूनी जरूरी तो है ही, व्यक्तिगत व पारिवारिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है. तेज गति सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है.”
प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर ने कहा, “सड़क सुरक्षा साझा जिम्मेदारी है. दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता दें, क्योंकि इससे जीवन बचाया जा सकता है.”

