
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल (पुराना नाम जुस्को) के नये बहाल कर्मचारियों के को भी पुरी, गोवा तथा दार्जीलिंग की गेस्ट हाउस (होली डे होम) की सुविधा मिलेगी. साथ ही कर्मियों को टीपीआर (टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड) भी मिलेगा. यह सुविधा एक जून रविवार से इन शहरों में गेस्ट हाउस की बुकिंग के लिए मिलेगी. टीपीआर के तहत कर्मचारियों को प्रति तिमाही पर प्रदर्शन के आधार पर एक लमसम राशि का भुगतान किया जाएगा. टीपीआर के लिए तीन श्रेणी हैं- ग्रुप-1, ग्रुप-2 तथा ग्रुप-3.
Advertisement
<
