
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया. यह कार्यक्रम टाटा स्टील यूआईएसएल परिसर के जुस्को ग्रीन में हुआ, जहां टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने टीएसयूएस श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और टाटा स्टील यूआईएसएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया.
समारोह के हिस्से के रूप में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. साउथ पार्क स्थित जुस्को स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टाटा स्टील यूआईएसएल की एसआरटी टीम द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नृत्य था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

