
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन में नए सिरे से मैनपावर तय होगा. ट्यूब्स डिवीजन में 220 से 250 तक मैनपावर हो सकता है, हालांकि प्रबंधन 124 मैनपावर का प्रस्ताव दे सकता है. उल्लेखनीय है कि प्रबंधन और यूनियन के बीच कॉमन वेज स्ट्रक्चर पर हुए समझौता में ट्यूब्स डिवीजन समेत सभी विभागों और सेक्शन के लिए मैनपावर तय कर लिया गया है. ट्यूब्स डिवीजन के लिए 404 मैनपावर तय किया गया. वर्तमान में 293 मैनपावर है. यानी तय मैनपावर से 111 कम है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन अब इसमें में भी कटौती करने के लिए यूनियन पदाधिकारियों से बात कर रहा है. यूनियन को प्रबंधन ने प्रजेंटेशन भी दिया है. प्रबंधन अगले सप्ताह तक यूनियन को आरओ प्रस्ताव भेज सकता है, हालांकि यूनियन 124 मैनपावर का प्रस्ताव दे सकता है. लेकिन 220 से 250 तक मैनपावर तय होने की संभावना है.

