
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने ट्यूब्स बिजनेस काउंसिल का नये सिरे से गठन किया है. इसके चेयरपर्सन वीपी (मार्केटिंग एंड सेल्स) प्रभात कुमार बनाए गए हैं. काउंसिल के अन्य सदस्यों में राजीव मंगल, अवतार सिंह सैनी, कपिल मोदी, केशरी कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार बल, प्रकाश सिंह, संजय सूर्यप्रकाश, सरजीत झा, उत्तम सिंह, विजय कुमार दारा, विनय वसंत, जुबिन पालिया और सुशील केडिया को शामिल किया गया है.
शुक्ला को मिला प्रमोशन
टाटा स्टील कलिंगानगर के चीफ सेंट्रल मेकेनिकल मेन्टेनेंस एमएन शुक्ला बनाए गए हैं. आईएल थ्री अधिकारी रहे शुक्ला को कंपनी ने प्रमोशन देकर आईएल टू कर दिया है. वे जाजपुर से काम देखेंगे. इनके अलावा दो अधिकारियों राज कुमार और सुमित घोष को नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड में तीन साल के डेपुटेशन पर भेजा गया है.

