
* टाटा ब्लूस्कोप के अधिकारी अनूप कुमार त्रिवेदी को चीफ, प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी बनाया गया
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के चीफ आरएंडडी एंड प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी और आईएल टू अधिकारी विनय वसंत महाशब्दे कंपनी में 38 साल की सेवा के बाद एक अगस्त 2025 से रिटायर होने जा रहे हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद कंपनी ने आरएंडडी एंड प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी में संरचनात्मक बदलाव करते हुए चीफ आरएंडडी और चीफ प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी को अलग कर दिया गया है. टाटा ब्लूस्कोप प्राइवेट लिमिटेड में डेपुटेशन पर चल रहे आईएल टू अधिकारी अनूप कुमार त्रिवेदी को चीफ, प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी (डेजिग्नेट) बनाया गया है. वे एक अगस्त को विनय वसंत महाशब्दे के रिटायरमेंट के बाद अपना प्रभार संभालेंगे. वे वीपी (टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी एंड ग्रेफाइट) को रिपोर्ट करेंगे और भुवनेश्वर से काम करेंगे.
इस बदलाव को देखते हुए चीफ, प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी को चीफ, टेक्नोलॉजी एंड क्वालिटी एश्योरेंस एफपी, चीफ, टेक्नोलॉजी एंड क्वालिटी एश्योरेंस एलपी, चीफ प्रोडक्ट एप्लीकेशन ग्रुप और चीफ, साइंटिफिक सर्विसेस रिपोर्ट करेंगे. टाटा स्टील कलिंगानगर के चीफ, सीआरएम प्रवीण वी थंपी को टाटा ब्लूस्कोप में तीन साल के डेपुटेशन पर भेजा गया है. चीफ, आरएंडडी पद पर अभी नियुक्ति नहीं हुई है. इसकी प्रक्रिया जारी है. इस बारे में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है.

