
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के डोमेस्ट्रिक ट्रेवल की दरों को एक जुलाई से रिवाइज कर दिया है. टाटा स्टील की ओर से जारी सर्कुलर में कर्मचारियों की घरेलू यात्रा को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है. पहली श्रेणी में देश के महानगर शामिल है. दूसरी श्रेणी में प्रदेशों की राजधानी और तीसरी श्रेणी में छोटे शहर हैं. इन श्रेणियों के आधार पर कंपनी ने कर्मचारियों के लाजिंग रेट के साथ ही मिल्स और डेली एलाउंसेस की दरों को रिवाइज कर दिया है. महानगरों में लाजिंग की दर 3000 रूपए से बढ़ाकर 4500 कर दी गई है, जबकि प्रदेशों की राजधानी में यह दर 2500 की जगह 3500 और छोटे शहरों में दो हजार की जगह तीन हजार कर दिया गया है.
आईएल टू अधिकारियों के होटल किराया में बढ़ोतरी नहीं
इसी तरह से अधिकारियों की घरेलू यात्रा की दरों को रिवाइज किया गया है. यह रिवीजन आईएल 2 से लेकर आईएल 6 तक के अधिकारियों के लिए हुआ है. आईएल टू के अधिकारियों के रहने के दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये अधिकारी 5 स्टार होटल में रहने के लिए इन्टाइटल है. आईएल थ्री के अधिकारियों के लिए होटल में एक रोज रहने का किराया 8 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है. इसी तरह आईएल फोर, फाइव और सिक्स के अधिकारियों को रोजाना 5 हजार की जगह अब 7 हजार मिलेंगे. ओएल श्रेणी के अधिकारियों प्रतिदिन 4 हजार की जगह 5 हजार रूपए होटल किराया मिलेगा. इसी तरह इन श्रेणियों के डेली एलाउंसेस में भी बढ़ोतरी की गई है.

