
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कम्यूनिटी डेवलपमेंट, वॉलंटियर इंगेजमेंट एंड वेलनेस कमेटी का भी पुनर्गठन किया है. इस कमेटी के चेयरपर्सन टाटा बियरिंग के ईआईसी टीवी श्रीनिवास को बनाया गया है. इसके अलावा कमेटी में प्रबंधन की ओर से आदित्य कुमार स्वेन, अवनीश कुमार, बीजेश यतीन्द्रन पी, डॉ पोम्पा दास, प्रदीप कुमार बेहरा, स्वरूप चटर्जी, सुरेश कुमार पाढ़ी, प्रतिष्ठा वर्मा, कौशल कुमार सिन्हा और येनिगाल्ला नागेश्वर राव तथा यूनियन की ओर से टाटा मेटालिक यूनियन से बी शंकर राव, टिनप्लेट यूनियन से विनय कुमार साहू, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन से विनय कुमार सिंह, टिस्को मजदूर यूनियन के दिलीप कुमार महतो, मुंबई लेबर यूनियन के नितिन अरविंद चूरी, टाटा मेटालिक यूनियन के काली प्रसाद साहू, टिस्को मजदूर यूनियन के मिंटू पात्रा, मुंबई लेबर यूनियन के राजेश आत्मा राम राऊत आदि को शामिल किया गया है.

