
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने हालिया संरचनात्मक बदलाव को देखते हुए हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी और टाउन एडवाइजरी कमेटी को नये सिरे से गठित किया है. हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी के नये चेयरपर्सन टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदरा रामम बनाए गए हैं. इस कमेटी में प्रबंधन की ओर के सदस्यों में डॉ.अशोक सुंदर, आत्रेयी सान्याल, डॉ.चिरंतन बोस, देवाशीष चौधरी, डॉ.देब संजय नाग, डॉ.ममता रथ दत्ता, राजेश चिंतक, राजन सिंह, डॉ.विनिता सिंह, दीबा अहमद, राहुल दूबे, स्नेहा और विश्वजीत पाल शामिल है, जबकि कर्मचारियों की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह इस कमेटी के वाइस चेयरपर्सन बनाए गए हैं. सदस्यों में अमरनाथ, अंकित कुमार सिंह, गुरूशरण सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, रवि शंकर पांडेय, संजय कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, शशांक मंजर, सूरज कुमार और तारकेश्वर पाल शामिल हैं.
टाउन एडवाइजरी कमेटी
टाउन एडवाइजरी कमेटी के चेयरपर्सन भी टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदरा रामम बनाए गए हैं. प्रबंधन की ओर से सदस्यों में अमित कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, एचबी टोडीवाला, प्रणय सिन्हा, रवीन्द्र कुमार सिंह, रितुराज सिन्हा, संजय कुमार, संजीक कुमार झा, विजय प्रकाश सिंह, दीबा अहमद, गिरीश कुमार शर्मा, स्नेहा और हिमांशु भूषण. कर्मचारियों की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह इस कमेटी के वाइस चेयरपर्सन बनाए गए हैं. सदस्यों में अब्दुल रफीक, अजय कुमार सिन्हा, बिकास कुमार दास, छोटेलाल, महेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय और शिवशंकर प्रसाद शामिल है.
वेस्ट बोकारो के जीएम अनुराग दीक्षित की जग लेंगे संजय राजोरिया
वेस्ट बोकारो के जीएम और आईएल टू अधिकारी अनुराग दीक्षित ने एक सितंबर 2025 से नये उपक्रम में जा रहे हैं. उन्होंने टाटा स्टील में 33 साल की सेवा दी. उनकी जगह जीएम झरिया संजय राजोरिया लेंगे. राजोरिुया को वेस्ट बोकारो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
