
उदित वाणी, जमशेदपुर: गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मीडिया के साथ बातचीत में टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी ने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि टाटा स्टील के लिए पहली बार चुनौतियां आई है. इसके पहले भी चुनौतियां आई हैं और कर्मचारियों के सहयोग से कंपनी और मजबूत होकर उभरी है. टाटा स्टील की रिस्ट्रक्चरिंग में चार कंपनियों का मर्जर हुआ है. ऐसे में कई सुविधाएं कॉमन हुई है, जिसके चलते कुछ मैनपावर सरप्लस हुए हैं, जिन्हें सरप्लस पूल में रखा गया है. ऐसे सरप्लस कर्मियों के लिए 1990 से वीआरएस स्कीम आता है. सुनहरे भविष्य की योजना तो हर साल आती ही रहती है. ऐसे में कोई डर या भय का माहौल नहीं है.
Advertisement
<

