
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जमशेदपुर कैंसर सोसायटी की मैनेजमेंट कमेटी का नये सिरे से गठन किया है. टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदरा रामम को इस कमेटी का नया चेयरमैन बनाया गया है. एमटीएमएच की एडवाइजर डॉ.सुजाता मित्रा को इस कमेटी का वाइस चेयरमैन, सीनियर कन्सलटेंट डॉ.कोशी वर्गीस को मानद निदेशक, हेड, स्ट्यूच्यूअरी, कम्पलायंस मैनेजमेंट एंड सोसायटीज निशित कुमार सिन्हा को मानद सचिव और हेड, बिजनेस, फाइनांस, कारपोरेट सर्विसेस अनूज मेहंदीरत्ता को मानद कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इनके अलावा इस कमेटी में डॉ.अमिताभ कुमार उपाध्याय, कुलविन सुरी, रंजन कुमार सिन्हा, रितुराज सिन्हा, सौरभ राय, डॉ.सुधीर मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, डॉ.तमोजित चौधरी और डॉ.विनीता सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

