
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने हालिया संरचनात्मक बदलाव को देखते हुए जेसीसीएम जमशेदपुर को नये सिरे से गठित किया है. इसके चेयरपर्सन टाटा स्टील के वीपी (ऑपरेशंस) चैतन्य भानु बनाए गए है. इनके अलावा प्रबंधन की ओर से ये सदस्य होंगे-अक्षय खुल्लर, अरविंद कुमार सिन्हा, आशीष अनुपम, आत्रेयी सान्याल, डीबी सुंदरा रामम, ज्ञान प्रकाश, पीयुष गुप्ता, प्रबल घोष, रवीन्द्र कुमार सिंह, राजीव मंगल, संय सूर्यप्रकाश साहनी, मुकेश अग्रवाल, अनिल कुमार पुजारी, अनुराग सक्सेना, नीरज कुमार सिन्हा, पदमपाल, प्रणय सिन्हा, राजेश राजन, राहुल दूबे, साक्षी चौधरी, विनीत कुमार शाह, विनिता सिंह और जुबिन पालिया.
कर्मचारियों की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को इसका को चेयरपर्सन बनाया गया है. इनके अलावा सदस्य होंगे-अजय कुमार चौधरी, आमोद कुमार दूबे, नीतेश राज, राजीव कुमार चौधरी, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सतीश कुमार सिंह, शाहनवाज आलम, शैलेश कुमार सिंह और श्याम बाबू. यह सर्कुलर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन की ओर से जारी किया गया है.
