
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी अप्रैल-जून 2025 तिमाही की आय घोषित कर दी है. कंपनी की ओर से इसकी अधिकारिक जानकारी 18 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल एक फाइलिंग के माध्यम से दी गई है. भारत की अग्रणी इस्पात निर्माण कंपनियों में से एक टाटा स्टील का वर्तमान बाजार पूंजीकरण 18 जुलाई तक बीएसई के अनुसार 2,02,855.94 करोड़ रुपये है. एक्सचेंज फाइलिंग में टाटा स्टील लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार 30 जुलाई को निर्धारित है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही के लिए ऑडिटेड स्टैंड अलोन और अनऑडिटेड समेकित वित्तीय परिणामों पर विचार और अनुमोदन किया जाएगा.
Advertisement
<

