
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने दीपांकर इंदिरा को प्रोन्नत कर आईएल थ्री अधिकारी बनाया है. आईएल फोर में सीनियर एरिया मैनेजर डिजाइन पद पर काम कर रहे दीपांकर अब हेड डिजाइन एंड इंजीनियरिंग इक्विपमेंट पद पर काम करेंगे. इनके अलावा सीनियर एरिया मैनेजर डीएंड ई क्रेन बिरेन्द्र कुमार को भी प्रमोट किया गया है. वे जमशेदपुर से काम करेंगे.
समीर सागर मिश्रा का ट्रांसफर
टाटा स्टील में हेड, एआई डिस्कवरी एंड गवर्नेंस समीर सागर मिश्रा को ट्रांसफर कर हेड, डिजिटल कैपिबिलिटी-डेटा एंड एआई बनाया गया है. वे आईएल थ्री अधिकारी के तौर पर ही काम करेंगे. साथ ही एक अन्य आईएल थ्री अधिकारी हेड, पीएंडसी बैटरी, आयरन मेकिंग को हेड, एक्सटर्नल इन्फ्रा एंड लाइजनिंग पद पर स्थानांतरित किया गया है. वे जमशेदपुर से काम करेंगे.

