
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के वन शेयर्ड सर्विसेस में 15 सितंबर से कई संरचनात्मक बदलाव होने जा रहा है. इस बारे में कंपनी प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. मेटालिक डिविजन के मेन्टेनेंस प्रैक्टिसेस को और मजबूत बनाने के लिए चीफ मेकेनिकल मेन्टेनेंस, आयरन मेकिंग जमशेदपुर चन्द्र भूषण को चीफ, शेयर्ड सर्विसेस, मेटालिक बनाया गया है. वे चीफ, इंटीग्रेशन (मेन्टेनेंस एंड इनर्जी) को रिपोर्ट करेंगे और खड़गपुर से काम करेंगे. चीफ, मेकेनिकल मेन्टेनेंस, स्टील एंड मिल्स, कलिंगानगर को चीफ मेकेनिकल मेन्टेनेंस, आयरन मेकिंग जमशेदपुर बनाया गया है.
वे चीफ, मेकेनिकल मेन्टेनेंस, जमशेदपुर को रिपोर्ट करेंगे. इसी तरह चीफ, सेन्ट्रल मेकेनिकल मेन्टेनेंस कलिंगानगर एमएन शुक्ला को चीफ, मेकेनिकल मेन्टेनेंस, स्टील एंड मिल्स, कलिंगानगर बनाया गया है. वे जाजपुर से काम करेंगे. चीफ, सेंट्रल इलेक्ट्रिकल मेन्टेनेंस कलिंगानगर सुदिप्ता घोष का तबादला चीफ, वन शेयर्ड सर्विसेस टेक्नोलॉजी ग्रुप में किया गया है. इसके अलावा टाटा स्टील के नीलाचल में डेपुटेशन पर तीन साल से गये अमित कुमार के डेपुटेशन को और दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

