
24 दिसंबर के पहले करना है आवेदन
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड का लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग सभी स्थानों पर स्थित अपने विनिर्माण संयंत्रों में कार्यरत स्थायी ब्लू-कॉलर कर्मचारियों के लिए ऑपरेटिव ट्रेनी (ओटी) ब्रिज कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित किया है.
डिसिप्लिन मेटलर्जी (25 सीटें)
अवधि 44 सप्ताह
• भाग ए – 20 सप्ताह (ई-लर्निंग)
• भाग बी – 24 सप्ताह की ऑनलाइन/ऑफलाइन सत्र एवं प्रैक्टिकल सत्र (मूल एवं रिपीट मोड हर वैकल्पिक सप्ताह सहित)
कोर्स का प्रकार, स्थान एवं समय
• गैर-आवासीय प्रमाण-पत्र कोर्स
• कक्षाएं निकटतम स्थान के प्रशिक्षण केंद्र में / ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी.
• कुछ भाग ई-लर्निंग के माध्यम से कवर किया जाएगा जिसकी अवधि निर्धारित है.
• कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक आयोजित होंगी. समय शाम 6:15 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगा.
• कक्षाएं साप्ताहिक आधार पर मूल एवं रिपीट मोड में होंगी.
न्यूनतम योग्यता एवं अनुभव
• स्नातक (ग्रेजुएशन) पूर्ण किया होना अनिवार्य है.
• स्नातक में अनिवार्य विषय – भौतिकी एवं रसायन विज्ञान, या भौतिकी एवं गणित, या रसायन विज्ञान एवं गणित, या भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित.
• 1 दिसंबर 2025 तक कम से कम 5 वर्ष का अनुभव पूर्ण होना चाहिए.
• पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 वर्ष विनिर्माण विभागों, आरएंडडी, साइंटिफिक सर्विसेज या टेक्नोलॉजी ग्रुप में कार्य किया होना चाहिए.
आयु: 1 दिसंबर 2025 को आयु 45 वर्ष से कम या बराबर होनी चाहिए.
महत्वपूर्ण बिंदु
• ‘भाग-ए’ के ई-लर्निंग मॉड्यूल निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने अनिवार्य हैं, तभी ‘भाग-ए’ की परीक्षा में बैठने की पात्रता होगी.
• भाग-बी में 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले प्रतिभागी परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे तथा उन्हें कोर्स से समाप्त कर दिया जाएगा.
• सिद्धांत एवं प्रैक्टिकल दोनों में उत्तीर्ण अंक 60 प्रतिशत हैं.
• भाग-ए एवं भाग-बी के लिए केवल एक सप्लीमेंट्री परीक्षा दी जाएगी.
• सभी संचार पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से किए जाएंगे. सिंक संबंधी समस्याओं या गलत ई-मेल आईडी के कारण ई-मेल न प्राप्त होने की स्थिति में एसएनटीआई जिम्मेदार नहीं होगा.
कर्मचारियों को लाभ
• कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर कर्मचारी की योग्यता को टाटा स्टील में आंतरिक अवसरों के लिए मेटलर्जी में डिप्लोमा के समकक्ष माना जाएगा.
• कर्मचारी उन पदों के लिए पात्र होगा, जिनमें मेटलर्जी में डिप्लोमा न्यूनतम योग्यता मानी जाती है, बशर्ते वह अन्य रूप से पात्र हो.
• कोर्स पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा.
• इस कोर्स के पूर्ण होने पर कोई वित्तीय लाभ नहीं दिया जाएगा.
चयन मानदंड
चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए क्यूआर कोड का उपयोग करें. फॉर्म भरने के बाद, कृपया अपनी स्नातक मार्कशीट को ई-मेल के माध्यम से snti.recruit@tatasteel.com पर साझा करें तथा विषय में अपना 6-अंकीय कंपनी आईडी अवश्य मेंशन करें. आवेदन भरने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 होगी.

