
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के मर्चेंट मिल में ठेका कर्मचारियों की कैंटीन को जीर्णोद्धार कर पूर्ण रुप से वातानुकूलित बनाया गया है. इसका उद्घाटन सोमवार को कंपनी के वीपी चैतन्य भानू, सीएचआरओ जुबिन पालिया, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, यूनियन पदाधिकारी सह कैंटीन कमेटी के वाइस चेयरमेन नीतेश राज और अमोद दुबे ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर कंपनी के वरीय अधिकारी मुकेश अग्रवाल, कैंटीन की हेड प्रियंका पांडेय, कैंटीन यूसीएम उदय कुमार, सीसीएमसी सदस्य अमोलक, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे. कैंटीन के उद्घाटन के बाद मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी व यूनियन पदाधिकारियों ने कैंटीन में दोपहर का भोजन किया.
Advertisement
<

