
* यूनियन पदाधिकारियों की ओर से सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्य को सराहा
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील का एमडी ऑनलाइन गुरुवार को हुआ. कंपनी के एमडी टीवी नरेन्द्रन ने कर्मचारियों की सुरक्षा पर जोर दिया और नैतिक व्यवहार अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मामले में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं. हमें आम तौर पर स्वीकृत असुरक्षित व्यवहार को खत्म करना चाहिए जो अभी भी प्लांट में हो रहा है. इस साल 3 मौतें और 192 कर्मी घायल हुए हैं. नैतिकता माह इस महीने मनाया जा रहा है. इस साल नैतिकता माह की टैग लाइन है “एक कोड एक प्रतिबद्धता”. नैतिकता के मामलों की संख्या बढ़ रही है. टाटा स्टील की एजीएम में भी इस पर चर्चा की गई है. हमें अपने जीवन के हर पहलू पर नैतिक व्यवहार का प्रदर्शन करना चाहिए.
नोआमुंडी माइंस का मिला सेवेन रेटिंग
टाटा स्टील नोआमुंडी माइंस को खान मंत्रालय द्वारा 7 स्टार रेटिंग दी गई है. जोड़ा और खोंडबॉन्ड माइंस को भी खान मंत्रालय द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है. जी ब्लास्ट फर्नेस में बड़ा शटडाउन है और इस महीने के अंत तक चालू हो जाएगा. बारिश ने जी फर्नेस के शटडाउन कार्य को प्रभावित किया है.जेसीएपीसीपीएल को जीरो पीपीएम अवार्ड दिया गया है.
क्या पूछे गए सवाल
1. राजेश दुबे, आई ब्लास्ट फर्नेस- साकची गोलचक्कर पर भीड़भाड़ रहती है, जिससे कर्मचारियों के लिए एल टाउन गेट से ड्यूटी पर आना असुरक्षित होते जा रहा है.
जवाब-एमडी जुस्को- हम जिला प्रशासन के साथ प्रयास कर रहे हैं.
2. अभिषेक सतपथी, केपीओ- केपीओ में कर्मचारियों के लिए एचआरए में लंबे समय से संशोधन नहीं किया जा रहा है, क्योंकि घर का बाजार किराया बढ़ रहा है. एचआरए को एलटीसी की तरह संशोधित किया जाना चाहिए.
जवाब-वीपी एचआरएम- यह सामूहिक सौदेबाजी मंच नहीं है. हम इस पर यूनियन के साथ चर्चा करेंगे.
3. मनीष अरोड़ा फरीदाबाद- फरीदाबाद में एचआरए संशोधन नहीं किया गया.
जवाब-वीपी एचआरएम- हम देखेंगे. चूंकि कोई यूनियन नहीं है, इसलिए आप बीयूएचआरएम को अपने सुझाव दें.
4. गुरु राज केपीओ- जाजपुर से प्लांट तक की सड़क अच्छी नहीं है.
जवाब-वीपीसीएस- हम इस सड़क के लिए उड़ीसा सरकार के संपर्क में हैं.
5. सचिन केपीओ- ओपीआर और नॉन ओपीआर के लिए वाहन भत्ता अलग-अलग है. यह एक जैसा होना चाहिए.
जवाब-एमडी- हमें ओपीआर और नॉन ओपीआर की तुलना नहीं करनी चाहिए. नॉन ओपीआर में कुछ फायदे हैं और ओपीआर में कुछ. यूनियन के साथ सामूहिक सौदेबाजी पर चर्चा की जाएगी.

