
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के 28 अस्थायीकर्मियों की बेटियों ने पिता के स्थायीकरण नहीं होने से निराश होकर इच्छा मृत्यु की अनुमति के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा था. इस पत्र के आलोक में राष्ट्रपति भवन से पत्र मिलने के बाद श्रम अधीक्षक, जमशेदपुर-2 ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक को नोटिस जारी कर दिया है. श्रम अधीक्षक ने 2 जून तक अपना मंतव्य या पक्ष उपलब्ध कराने को कहा है. उल्लेखनीय है कि पहले से यह मामला झारखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन है.
Advertisement
<

