
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील कलिंगानगर (टीएसके) यूनियन के अध्यक्ष रवींद्र जामुदा, महासचिव जगबंधु महंत और उपाध्यक्ष गियासुद्दीन ने टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया और टीडब्ल्यूयू की रिकॉर्ड कीपिंग प्रणाली की सराहना की. उन्हें कर्मचारी समस्या निवारण प्रणाली और विभिन्न आवेदनों व समझौतों के रिकॉर्ड कीपिंग की भी जानकारी थी. यूनियन महामंत्री सतीश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम, आमोद दुबे और अन्य पदाधिकारियों ने यूनियन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया.
Advertisement
<

