
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस समझौता होने के बाद इसकी सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड पुराना नाम जुस्को में भी बोनस समझौता को लेकर प्रबंधन और यूनियन ने वार्ता का दौर तेज कर दिया है. दोनों पक्षों के बीच लगातार वार्ता चल रही है, लेकिन अब तक बोनस की राशि पर सहमति नहीं बन पायी है. हालांकि बोनस फार्मूला बना हुआ है. फार्मूला के कुछ मैट्रिक्स के आधार पर कर्मचारियों के परफार्मेंस के कारण राशि कम बन रही है. यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कहा कि वार्ता का दौर जारी है. राशि पर जल्द ही सहमति बन जाएगी.
Advertisement
<

