
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने वीजी गोपाल स्कॉलरशिप (एकेडमिक ईअर 2024) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है.
स्कॉलरशिप की प्रकृति
1. इंजीनियरिंग और मेडिसिन के लिए 12000 रूपए सालाना
2. पोस्ट ग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स (इंजीनियरिंग, मेडिसिन, कम्प्यूटर साइंस, बिजनेस मैनेजमेंट) के लिए 9000 रूपए सालाना
3. इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स के लिए 9 हजार रूपए सालाना
4. प्लस टू कोर्स (वैसे स्टूडेन्ट्स के लिए जिनके पैरेन्ट्स नहीं है) के लिए सालाना 7200 रूपए
नोट-यह स्कॉलरशिप केवल वैसे स्टूडेन्ट्स को ही मिलेगी, जिनका दाखिला प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर हुआ है
पात्रता-उम्मीदवार को इन कोर्स में दाखिला एक जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच हुआ हो. पैरेन्ट्स की बेसिक सैलरी 78310 रूपए मासिक से ऊपर नहीं हो.
चयन प्रक्रिया
मेडिसिन और इंजीनियरिंग के लिए प्लस टू के अंक
प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए दसवीं के अंक
एमबीए और पर्सनल मैनेजमेंट के लिए स्नात्तक के अंक
एकाउंटेंसी के लिए इंटर के अंक
कैसे करें आवेदन-उम्मीदवार टाटा स्टील के इम्प्लायमेंट ब्यूरो में सुबह 9.30 बजे से एक बजे और 2 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन को डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन के साथ सैलरी स्लिप, इंकम प्रूफ, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र और अर्निंग मेंबर के डेथ सर्टिफिकेट देना होगा. फॉर्म 13 जून से लेकर 16 जुलाई तक मिलेगा. भरा हुआ फॉर्म 30 जुलाई तक बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील के इम्प्लायमेंट ब्यूरो में जमा करना है.
