
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने वर्कर्स, सुपरवाइजर्स और ऑफिसर्स के पुत्र/पुत्रियों/पत्नी से टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप्स के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
पात्रता
a) कंपनी के सभी मौजूदा वर्कर्स और ऑफिसर्स के पुत्र/पुत्रियां/पत्नी.
b) कंपनी के सुपरएनुएटेड वर्कर्स, सुपरवाइजर्स और ऑफिसर्स के पुत्र/पुत्रियां/पत्नी जिनमें सेकंड इनिंग से अलग हुए विभागीय कार्यकर्ता शामिल हैं.
c) टाटा स्टील के उन वर्कर्स, सुपरवाइजर्स और ऑफिसर्स के पुत्र/पुत्रियां/पत्नी जिन्हें जुस्को के रोल्स पर स्थानांतरित किया गया था.
d) उम्मीदवार जो शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 में नीचे विस्तृत पूर्णकालिक और नियमित कोर्सेस में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं, आवेदन करने के पात्र हैं. पोस्टल/कोर्सेस्पॉन्डेंस कोर्सेस पर विचार नहीं किया जाएगा.
e) स्कॉलरशिप योजना की प्रत्येक श्रेणी में एससी और एसटी छात्रों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित हैं.
f) 60 सीटें उन वार्ड्स के लिए आरक्षित हैं जहां कर्मचारी ने वर्तमान सुनहरे भविष्य की योजना का लाभ उठाया है (श्रेणी-ए में 20 सीटें एवं श्रेणी-बी में 40 सीटें).
g) शारीरिक रूप से विकलांग कर्मचारियों के वार्ड्स को प्राथमिकता दी जाएगी.
h) प्रत्येक श्रेणी के लिए पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है.
स्कॉलरशिप्स के प्रकार:
श्रेणी-ए
इस श्रेणी के अंतर्गत स्कॉलरशिप उन उम्मीदवारों को दी जाती है जिन्होंने एनेक्सर-I में निर्दिष्ट संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है, वे प्रति वर्ष रु. 75,000/- (रुपये पचहत्तर हजार मात्र) की स्कॉलरशिप के हकदार होंगे. इसमें सभी राज्य, निजी एवं केंद्रीय सरकार मेडिकल कॉलेजों में नीट के माध्यम से प्रवेश प्राप्त करने वाले एमबीबीएस (4.5 वर्ष) अध्ययनरत छात्र शामिल हैं. एमबीबीएस अध्ययनरत उम्मीदवारों को इंटर्नशिप भुगतान नहीं दिया जाएगा. श्रेणी-ए के अंतर्गत स्कॉलरशिप्स की संख्या अधिकतम 120 तक सीमित है (वर्कर्स एवं सुपरवाइजर्स के सामान्य उम्मीदवारों के लिए 80 सीटें, सुनहरे भविष्य की योजना का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों के वार्ड्स के लिए 20 सीटें एवं ऑफिसर्स के सामान्य वार्ड्स के लिए 20 सीटें).
श्रेणी-बी
इस श्रेणी के अंतर्गत स्कॉलरशिप उन उम्मीदवारों को दी जाती है जिन्होंने नीचे उल्लिखित किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है. कुल स्कॉलरशिप संख्या = 240 (130 लड़के एवं लड़कियां, 30 केवल लड़कियां, ऑफिसर्स के वार्ड्स के लिए 40 एवं सुनहरे भविष्य की योजना का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों के वार्ड्स के लिए 40 सीटें श्रेणी-बी के अंतर्गत).स्कॉलरशिप राशि रु. 36,000/- (रुपये छत्तीस हजार मात्र) प्रति वर्ष।
डिसिप्लीन
a) मेडिसिन या इंजीनियरिंग (किसी भी शाखा) में एकीकृत डिग्री कोर्स, जिसमें बिट्स पिलानी, वीआईटी-वेल्लोर और बीआईटी-मेसरा के एक्सटेंशन सेंटर शामिल हैं.
b) इंजीनियरिंग, मेडिसिन, कंप्यूटर साइंसेज, बिजनेस मैनेजमेंट, पर्सनल मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर साइंस, बायो-टेक्नोलॉजी, बायो-केमिस्ट्री, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा बी.एससी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर अध्ययन.
c) इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में डिप्लोमा कोर्स.
d) होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग तथा फैशन टेक्नोलॉजी में डिग्री या पूर्णकालिक डिप्लोमा कोर्स.
e) लॉ में पांच वर्षीय डिग्री कोर्स, लॉ में पांच वर्षीय एकीकृत कोर्स.
f) जर्नलिज्म / मास कम्युनिकेशन में डिग्री कोर्स.
g) स्पोर्ट्स मैनेजमेंट.
h) फिल्म, फाइन आर्ट्स.
आवेदन कैसे करें
चरण एक- इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए: कृपया https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/Default.aspx पर जाएं और विज्ञापन डाउनलोड करने के लिए “Advertisement” पर क्लिक करें. आवेदन करने के लिए, कृपया “Application” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें.
इंट्रानेट उपयोगकर्ताओं के लिए: https://irisapp.corp.tatasteel.com/recruit/default.aspx पर जाएं और विज्ञापन डाउनलोड करने के लिए “Advertisement” पर क्लिक करें. आवेदन करने के लिए, कृपया “Application” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें.
चरण 2:
ऑनलाइन लिंक केवल 28 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा.
चरण 3:
फॉर्म ऑनलाइन भरें. यदि किसी कर्मचारी को सहायक दस्तावेज संलग्न करने या ऑनलाइन जमा करने में समस्या आ रही हो, तो वे ऑनलाइन जमा किए गए पीडीएफ आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं और सभी सहायक दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी को एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो के कार्यालय में हाथ से (कार्यालय समय के दौरान) या कूरियर के माध्यम से 28 फरवरी 2026 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं.
चरण 4:
जो लोग कूरियर के माध्यम से आवेदन भेज रहे हैं, कृपया ध्यान दें कि उनका आवेदन अंतिम तिथि तक या उससे पहले एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो पहुंच जाना चाहिए तथा अंतिम तिथि तक या उससे पहले फोन (0657-6645440) पर एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो से पुष्टि प्राप्त करने की सलाह दी जाती है.
चरण 5:
यदि आपको आवेदन फॉर्म भरने या जमा करने में कोई समस्या आ रही हो, तो कृपया it_helpdesk@tatasteel.com पर ईमेल करें, जिसमें सब्जेक्ट लाइन हो: “Millennium Scholarship Application form issue” तथा ईमेल बॉडी में समस्या का विस्तार से वर्णन करें.
ईमेल: it_helpdesk@tatasteel.com
आवेदन के साथ संलग्न/जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची:
सभी योग्यता परीक्षाओं की मूल मार्कशीट की जेरोक्स कॉपी.
फॉर्म के पार्ट ए में चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ.
ट्यूशन फीस की रसीद की फोटोकॉपी.
उम्मीदवार के बैंक पासबुक की फोटोकॉपी.
सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी / मेडिकल सर्विस बुक की फोटोकॉपी.
संस्थान की मान्यता/संलग्नता प्रमाणपत्र संलग्न करें.

