
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने सतत इस्पात निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुवार 29 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन सिंटरिंग, पेलेटाइजिंग एवं ब्रिकेटिंग 2026 का शुभारंभ किया. भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) जमशेदपुर चैप्टर तथा पेलेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीएमएआई) के सहयोग से आयोजित यह प्रतिष्ठित दो दिवसीय सम्मेलन वैश्विक विचारकों, उद्योग विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाता है, जहां लौह अयस्क तैयारी के भविष्य पर विचार-विमर्श किया जा रहा है.
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चैतन्य भानु, वाइस प्रेसिडेंट, टीएसजे ऑपरेशंस, टाटा स्टील ने औपचारिक रूप से सम्मेलन का उद्घाटन किया. उनके साथ सुरजीत सिन्हा, चीफ एग्लोमरेट्स एंड आयरन, टीएसजे, टाटा स्टील (को-चेयरमैन), पुनीत आर्य, अध्यक्ष, पीएमएआई तथा ब्रिगेडियर अरुण गांगुली, सचिव जनरल, आईआईएम ने पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन किया. इसके पश्चात भानु ने सम्मेलन स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें नवीन तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन किया गया.
कार्यक्रम का समापन विपुल कोराने, टाटा स्टील द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने आगामी चर्चाओं और सहयोग के लिए सकारात्मक वातावरण स्थापित किया.

नवाचार पर जोर
लौह अयस्क तैयारी के महत्वपूर्ण क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में देखा जा रहा है, जो कुशल ब्लास्ट फर्नेस–बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस इस्पात निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है. यह हाइब्रिड सम्मेलन उभरते रुझानों और प्रौद्योगिकियों पर विशेष प्रकाश डालेगा, जिसमें डीकार्बोनाइजेशन, परिचालन अनुकूलन तथा लागत में कमी पर विशेष जोर दिया जाएगा, जो वैश्विक इस्पात उद्योग के लिए सतत विकास की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.
सम्मेलन में चर्चा के विषय
· एग्लोमरेशन प्रौद्योगिकियों में प्रगति
· उत्सर्जन में कमी हेतु सतत समाधान
· बीएफ एवं डीआरआई (डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन) पेलेट उत्पादन की चुनौतियां
· अपशिष्ट उपयोग और हरित इस्पात उत्पादन के लिए ब्रिकेटिंग में नए अवसरों की खोज
इन संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं
सम्मेलन में प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के आमंत्रित व्याख्यान, सजीव तकनीकी सत्र तथा केंद्रित विषयगत ट्रैक शामिल हैं. प्रतिभागियों के लिए एक विशेष आकर्षण प्लांट डेटा के साथ बेंचमार्किंग सत्र और एक विशेष संयंत्र भ्रमण होगा, जिसमें अत्याधुनिक प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलेगा.
इस सम्मेलन में विश्व की अग्रणी संस्थाओं और संगठनों के विविध प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से टाटा स्टील, लुलेओ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, रियो टिंटो, स्विनबर्न यूनिवर्सिटी, आर्डेंट स्टील, इनोवेटिव एआई, एसएनएफ इंडिया, ऑलविन केम इंडस्ट्रीज, एसएमएस इंडिया प्रालि, एफएलएसमिड्थ प्राइवेट लिमिटेड, मेटल 7, औरोग्लोबल कॉमट्रेड प्रालि, फोस्बेल इंडिया, आशापुरा, रुंगटा माइंस, जेएसडब्ल्यू बेल्लारी, आइरिच, फाइव्स कंबशन सिस्टम्स प्रालि, आरडीसीआईएस रांची, अभिटेक एनर्जीकोन लिमिटेड, ईपीसीएम इंडिया, एएमएनएस, एवोनिथ स्टील, जेएसडब्ल्यू बीपीएसएल, जेसी स्टील, एनएमएल जमशेदपुर, डेरिक कॉर्प, वियर, ग्रीन सस्टेनेबल सॉल्यूशन, क्यूईडी एनालिटिक्स, न्यूफर, जिंदल स्टेनलेस, आर्डेंट स्टील लिमिटेड तथा आथा एंड अमलगम स्टील शामिल हैं.

