
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के संयुक्त निकाय स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमिटी की पहल इंटर यूनियन स्पोर्ट्स टूर्नामेंट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ. 2013 में शुरू किया गया यह टूर्नामेंट अब एक नियमित प्लेटफॉर्म बन चुका है, जो जमशेदपुर और रॉ मटेरियल्स लोकेशंस से टाटा ग्रुप की विभिन्न यूनियंस को एक साथ लाता है. साथ ही टाटा स्टील की वायर डिवीजन, मुंबई की एक विशेष आमंत्रित टीम भी इसमें शामिल होती है. टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट कर्मचारी कल्याण के प्रति टाटा स्टील की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा यूनियन कमिटी सदस्यों और पदाधिकारियों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है.
15 यूनियन की टीम शामिल
इस टूर्नामेंट में 15 यूनियन टीमें और लगभग 250 प्रतिभागी हैंडबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन तीन विषयों में प्रतिस्पर्धा करते हुए शामिल हुए. समापन समारोह के दौरान 3 अधिकारियों और 19 पर्यवेक्षकों के योगदान को भी मान्यता दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वीपी रॉ मटेरियल्स संदीप कुमार और सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उपस्थित रहे. उनके साथ टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी, टाटा स्टील के हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर) कैप्टन मनीष सिन्हा, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, टाटा कामगार यूनियन के प्रेसिडेंट बीके डिंडा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी आरके सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट शशि भूषण तथा वेस्ट बोकारो यूनियन के प्रेसिडेंट मोहन महतो भी उपस्थित रहे. टूर्नामेंट का समापन उच्च स्तर पर हुआ, जिसमें न केवल प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया बल्कि एकता, खेल भावना और टाटा ग्रुप के भीतर कर्मचारी जुड़ाव की मजबूत संस्कृति को भी सराहा गया.
इंटर यूनियन स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2025 के विजेता
बैडमिंटन
विजेता: ओएमक्यू-बी यूनियन
उप-विजेता: टीआरएफ यूनियन
वॉलीबॉल
विजेता: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन
उप-विजेता: टाटा वर्कर्स यूनियन
हैंडबॉल
विजेता: टाटा वर्कर्स यूनियन
उप-विजेता: वेस्ट बोकारो यूनियन

