
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग द्वारा आयोजित इंटर जेडीसी वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर मेंसफलता पूर्वक हुआ. टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलेऔर प्रतिभागी टीमों के शानदार प्रदर्शन देखने को मिले.
टूर्नामेंट के फाइनल में कोक प्लांट ने सीआरएम बारा को 2 के मुकाबले 1 सेट से हराकर चैंपियन का खिताब जीता. इक्विपमेंट मेंटेनेंस एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज तीसरे स्थान पर रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रंजय कुमार सिंह, चीफ, एलडी 3 ने कर्मचारियों के बीच टीमवर्क और आपसी सहयोग बढ़ाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार सिन्हा, चीफ, सीआरएम बारा ने भी ऐसे आयोजनों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला बताया.
समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों में मुकुल विनायक चौधरी, चीफ, स्पोर्ट्स, संजय कुमार सिंह,वाइस प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन एवं चेयरमैन, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के साथ ही शक्ति कुमार, हेड, कोक प्लांट, अरविंद कुमार, हेड, कोक प्लांट, विकास घोष, सीनियर मैनेजर, कोक प्लांट और अजय चौधरी, असिस्टेंट सेक्रेटरी, टाटा वर्कर्स यूनियन उपस्थित थे.
टूर्नामेंट ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की खेल भावना और प्रतिभा को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया.

