
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में चीफ के पद पर कार्यरत दो आईएल थ्री अधिकारियों को आईएल टू में प्रोन्नति दी गई है. जारी सर्कुलर के मुताबिक रवीन्द्र कुमार को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर 15 जनवरी से उनके अपने पद पर आईएल टू में प्रमोट किया गया है. वह चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस टीएसएम को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे और मेरामंडाली से काम करेंगे. इसी तरह विवेक बांका को 15 जनवरी से उनके अपने डेज़िग्नेशन में आईएल टू ग्रेड पर प्रमोट किया गया है. वे चीफ ऑफ मैकेनिकल को रिपोर्ट करते रहेंगे.
टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी कई सोसायटी में शामिल
टाटा स्टील में हाल ही में हुए ऑर्गेनाइज़ेशनल बदलावों को देखते हुए तुरंत प्रभाव से टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर को छह सोसायटी समेत ट्रस्ट में नामित किया गया है. जारी सर्कुलर के मुताबिक अर्देशीर दलाल मेमोरियल हॉस्पिटल, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्स, टाटा रिलीफ कमेटी टिस्को एम्प्लॉइज़ हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसायटी में शामिल किया गया है.
