
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील गम्हरिया की मान्यता प्राप्त टाटा कामगार यूनियन का चुनाव संशोधित संविधान के तहत पहली बार संपन्न हुआ. चुनाव में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री बीके डिंडा को अध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि विकास कुमार सिंह महामंत्री और देवजीत पॉल वर्किंग प्रेसिडेंट चुने गए. इसके अलावा संजीव कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष, सुजय नायक संयुक्त सचिव तथा आरके पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गए हैं.
इसके पहले कमेटी मेंबरों के 20 सीटों के लिए चुनाव हुआ. चुनाव में लव कुमार, शेषनाथ तिवारी, राजकुमार शर्मा, देवजीत पॉल, रविंद्र कुमार पांडेय, प्रबीर कुमार दास, आशुतोष प्रधान, संजीव कुमार उपाध्याय, प्रदीप कुमार, महेश कुमार दास, अभय कुमार सिंह, नंद किशोर चौधरी, हेमंतो बेज, सुजय नायक, भैरव प्रमाणिक, दिनेश ठाकुर, मनीष कुमार, लक्ष्मण साहू, श्यामपदो महतो और विकास कुमार सिंह कमेटी मेंबर चुने गए. नव निर्वाचित कमेटी मेंबरों ने छह पदाधिकारियों को चुना. यूनियन की वार्षिक आमसभा में पहले ही बीके डिंडा का कॉप्शन किया गया था.

