
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने घरेलू कोयले के लांग टर्म कॉन्ट्रैक्ट के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है. इस टास्क फोर्स का मकसद कंपनी की जरूरतों और बाजार के अनुसार कोल के लिए होने वाले ऑक्सन में भागीदारी करना है. इस टास्क फोर्स के लीडर चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर प्रोसेस अतनु रंजन पॉल बनाए गए हैं. इस टास्क फोर्स के अन्य सदस्य होंगे-अमिता खुराना, अंकित बागड़ी, देवप्रसाद चक्रवर्ती, कौशल कुमार साव, मनीष कुमार, मनीष कुमार शर्मा, पीके त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, प्रसन्नजीत सामंता, प्रवीण खत्री, रतनेश चौबे, शिरिश शेखर और नीरज कुमार.
Advertisement
<

