
उदित वाणी, गुवा : टाटा स्टील कर्मी नवल किशोर सिंह से कथित जबरन इस्तीफा लेने का मामला न्यायिक जांच में है. जमशेदपुर कोर्ट में उनकी शिकायत वाद की सुनवाई जारी है. आज दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा.
नवल किशोर सिंह ने आवेदन में बताया कि 22 जनवरी 2020 को केएफ मैन्युफैक्चरिंग अधिकारी राजेश कुमार, केएचआर जी मिश्रा, एचआर हेड जेबा अहमद सहित अधिकारियों ने छल-प्रपंच से दबाव डालकर इस्तीफा लिया. आरोप है कि यह सोची-समझी साजिश थी, जिसमें कई कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना दी गई -कुछ ने जान तक दे दी.
वादी ने कहा कि अधिकारियों ने नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर भ्रमित किया. इस्तीफे के बाद वे डिप्रेशन में रहे. टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन व वाइस चेयरमैन नवल टाटा को आवेदन दिया, लेकिन जवाब नहीं मिला.
टाटा स्टील की ओर से अधिवक्ता तापस मित्रा व इंद्रजीत सिन्हा, वादी की ओर से संजय कुमार सिंह व आरएन उपाध्याय उपस्थित. मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम कोर्ट में विचाराधीन, अगली सुनवाई 27 जनवरी 2026 को.

