
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को उच्च पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा. जमशेदपुर के पीएफ रीजनल कमिश्नर ने गुरुवार को इस आशय का आदेश जारी किया है. यूनियन ने इस मुद्दे को लेकर आवेदन दिया था. यूनियन ने बताया कि रीजनल पीएफ कमिश्नर ने उच्च वेतन पर पेंशन के लिए आवेदनों की अस्वीकृति पर दिए गए हमारे आवेदन के मद्देनजर आरपीएफसी जमशेदपुर ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि टाटा स्टील पेंशन फंड नियम, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुरूप उच्च वेतन पर पेंशन के लिए पात्रता के उद्देश्य के लिए योग्य हैं. 2014 के पहले इस स्कीम में आने वाले कर्मियों को यह लाभ मिलेगा. इसे लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने आवेदन दिया था.

