
* 9 मार्च तक करना है आवेदन
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड ने अपने एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम (एईपी) 2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह कार्यक्रम ऑपरेशंस, माइनिंग, मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स में इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए है, जो पूरे भारत में उपलब्ध होगा. कंपनी का लक्ष्य युवा इंजीनियरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कंपनी में स्थायी भूमिका प्रदान करना है.
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: पूर्णकालिक बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) 2025 पासआउट या 2026 में अंतिम वर्ष के छात्र. योग्य ब्रांचें: सिरेमिक, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/आईईएम, मैकेनिकल, मेटलर्जी, मिनरल, माइनिंग.
– डिप्लोमा धारक जो सीधे इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में प्रवेश लेकर डिग्री पूरी कर रहे हैं, भी पात्र हैं.
– संस्थान एआईसीटीई या यूजीसी मान्यता प्राप्त कैंपस प्रोग्राम होना चाहिए.
अंक- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत या 6.5 सीजीपीए, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसपर्सन और एसटी एवं एससी वर्ग के लिए 60 प्रतिशत या 6.0 सीजीपीए
उम्र सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 1 जनवरी 2026 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसपर्सन और एसटी-एससी के लिए 32 वर्ष तक.
झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और ओडिशा के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
कार्यक्रम की विशेषताएं
चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के लिए इंजीनियर ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा. इस दौरान उन्हें 30,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा, साथ ही मेडिक्लेम कवरेज (2,50,000 अस्पताल में भर्ती होने पर और 6,000 ओपीडी प्रति वर्ष). सफल प्रशिक्षण के बाद उन्हें असिस्टेंट मैनेजर (आईएल 6) के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां सीटीसी 7.4 लाख प्रति वर्ष होगा, साथ ही अन्य लाभ.
टाटा स्टील की एचआरएम हेड (टैलेंट एक्विजिशन, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट एंड टैलेंट डेवलपमेंट) शिवांगी सिन्हा ने कहा, “यह कार्यक्रम विविध पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करता है. हम समान अवसर देने वाले नियोक्ता हैं और ऑर्थोपेडिकली डिसेबल्ड उम्मीदवारों को भी प्रोत्साहित करते हैं.”
चयन प्रक्रिया
– योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन फंक्शनल डोमेन टेस्ट और बिहेवियरल असेसमेंट से गुजरना होगा.
– शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को व्यक्तिगत या वर्चुअल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
– बैकग्राउंड वेरिफिकेशन अनिवार्य है और किसी भी चरण में अयोग्य पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
– ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
– अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
– ऑनलाइन लिखित परीक्षा के कॉल लेटर: मार्च 2026 के दूसरे/तीसरे सप्ताह
– आवेदन शुल्क: 500 रूपए (ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से)
– आवेदन लिंक: https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/AEP26.aspx
– अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट: https://www.tatasteel.com/careers
– क्वेरी के लिए ईमेल: career@tatasteel.com (सब्जेक्ट: “AEP 2026 Query”)
कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह किसी एक्सटर्नल एजेंसी से जुड़ी नहीं है और कोई ट्रैवल रीइंबर्समेंट नहीं दिया जाएगा. फीस एक बार जमा होने पर वापस नहीं होगी. सभी संचार career@tatasteel.com से होगा.

