
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की है. अंकुर कुमार को चीफ प्रोडक्ट एप्लीकेशन नॉर्थ के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति आईएल टू लेवल पर प्रभावी है और 1 मार्च 2026 से लागू होगी. कंपनी के आंतरिक सर्कुलर के अनुसार अंकुर कुमार पहले से ही चीफ प्रोडक्ट एप्लीकेशन नॉर्थ के रूप में आईएल थ्री लेवल पर कार्यरत थे.
उनकी पिछली नियुक्ति 1 सितंबर 2025 से प्रभावी थी. अब उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, उपलब्धियों और सिफारिशों के आधार पर उन्हें पदोन्नति दी गई है. यह बदलाव टाटा स्टील के प्रोडक्ट एप्लीकेशन सेक्शन में उत्तर भारत क्षेत्र की जिम्मेदारियों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है.
कंपनी ने कहा है कि यह घोषणा करते हुए मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि उनके प्रदर्शन के आधार पर यह पदोन्नति दी जा रही है. अंकुर कुमार, टाटा स्टील में लंबे समय से कार्यरत हैं और प्रोडक्ट एप्लीकेशन ग्रुप में उनकी विशेषज्ञता कंपनी के लिए महत्वपूर्ण रही है. यह पदोन्नति टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और कंपनी की मजबूत नेतृत्व टीम को और मजबूत करेगी.
विवेक राय को ‘चीफ प्रोडक्ट एप्लीकेशन वेस्ट’ पद पर नियुक्ति
टाटा स्टील ने एक और महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा करते हुए विवेक राय को चीफ प्रोडक्ट एप्लीकेशन वेस्ट के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति आईएल टू लेवल पर प्रभावी है और 1 मार्च 2026 से लागू होगी. कंपनी के आंतरिक सर्कुलर के अनुसार विवेक राय पहले से ही चीफ प्रोडक्ट एप्लीकेशन वेस्ट के रूप में आईएल थ्री लेवल पर कार्यरत थे. उनकी पिछली नियुक्ति 1 सितंबर 2025 से प्रभावी थी. अब उनके बेहतरीन प्रदर्शन, उपलब्धियों और सिफारिशों के आधार पर उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई है. यह बदलाव टाटा स्टील के प्रोडक्ट एप्लीकेशन सेक्शन में पश्चिम भारत क्षेत्र की जिम्मेदारियों को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है.
पदोन्नति और स्थानांतरण की घोषणा
टाटा स्टील ने अपने आंतरिक सर्कुलर के माध्यम से कई प्रमुख संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की है. ये बदलाव कर्मचारियों के प्रदर्शन, साक्षात्कार और कंपनी की आवश्यकताओं के आधार पर किए गए हैं. समीक्षा सक्सेना, जो वर्तमान में हेड, डेलिवरी टीएसआईसी के पद पर आईएल थ्री लेवल पर कार्यरत हैं, को 2 अप्रैल 2026 से प्रभावी रूप से उनके वर्तमान पदनाम और लेवल पर ही स्थानांतरित किया जा रहा है.
अब वे भुवनेश्वर से कार्य करेंगी और हेड, टीएसआईसी को रिपोर्ट करती रहेंगी. एक साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद सोहराब केरसी गांधी को हेड. आईटी एप्लीकेशंस सिक्योरिटी के पद पर पदोन्नत किया गया है. यह पदोन्नति 2 मार्च 2026 से प्रभावी होगी. दीपक एस देशपांडे को चीफ प्रोडक्ट एप्लीकेशंस साउथ के पद पर आईएल थ्री लेवल में नियुक्त किया गया है. यह पदोन्नति 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगी.

