
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एजाइल वर्किंग मॉडल पोलिसी (2020) को ज्यादा जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए उसमें थोड़ा बदलाव किया है. कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल ने सर्कुलर जारी कर एब्सोल्यूट वर्क फ्रोम होम और फ्लेक्सिबल वर्क फ्रोम होम में बदलाव किया है. यह नया बदलाव एक नवंबर 2025 से प्रभावी होगा. यह बदलाव कंपनी के सेफ्टी प्रोटोकॉल और ऑडिट रिक्वारमेंट को ध्यान में रखकर किया गया है.
नये बदलाव के तहत अप कंपनी के अधिकारियों को वर्क फ्रोम होम और वर्क फ्रोम ऑफिस से काम करने के लिए हर रोज उन्हें अटेंडेंस बनाना जरूरी है. यह अटेंडेंस स्वाइप कर, डिजिटल या फेसियल अटेंडेंस सिस्टम कगे जरिए बनाना है. अटेंडेंस नहीं होने की स्थिति में अधिकारियों को उस दिन लीव विदाउट पे या पीएल मान लिया जाएगा.

